Khabar Cinema

ओये लकी ओये और लव सेक्स और धोखा, अब तितली

         दिबाकर बेनर्जी की फ़िल्म तितली ने फ्रांस और जर्मनी में धूम मचाने के बाद अब भारत में भी रिलीज होने के लिए तैयार है| आपको बता दे कि दिबाकर इस फ़िल्म के निर्माता है निर्देशन कानू बेहल का है, कानू और दिबाकर का साथ फ़िल्म ओये लकी ओये, और लव सेक्स और धोखा, से ही है. कानू ओये लकी ओये में दिबाकर के साथ सह निर्देशन किया तो फ़िल्म लव सेक्स और धोखा के लिए वह सह लेखक के तौर पर भी कम कर चुके है| इस फ़िल्म का निर्देशन दिबाकर ने नही किया उनका कहना है कि इस फ़िल्म का निर्माता इस लिए हूँ क्यूँकि मैंने इसे निर्देशन नही किया, काश में कर सकता| या मेरी बदकिस्मती है, वैसे कानू के टैलेंट और सोचने की क्षमता को में समज भी नही सकता था| मेरे लिए यही सही निर्णय था| फ़िल्म में रणवीर शौरी, अमित सेल,ललित बेहल, शशांक अरोड़ा और शिवानी रंघुवंशी नजर आयेंगे| फ़िल्म के निर्माता दिबाकर बैनर्जी है तो फ़िल्म के प्रेजेंटर यस राज बैनर ने किया है| आपको बता दे कि दिबाकर और यश  राज बैनर तले फ़िल्म बोकेश बक्शी हाल ही में रिलीज हुई थी|